जमानत मिली, लेकिन बढ़ी टेंशन, जग्गी हत्याकांड मामले में हाईकोर्ट में होगा अमित जोगी की किस्मत का फैसला
रायपुर। Jaggi Murder Case Update: चर्चित जग्गी हत्याकांड मामले में जोगी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उन्हें निचली अदालत से जमानत मिल गई है। न्यायाधीश पंकज कुमार सिन्हा की अदालत में 50-50 हजार रुपये के बॉन्ड और जमानत राशि पेश करने के बाद उन्हें राहत मिली। हालांकि, मामला अभी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है।
Read More: बकाया प्रॉपर्टी टैक्स पर निगम की सख्ती, पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के आवास को किया सील, प्रॉपर्टी टैक्स नहीं चुकाने पर लगाया ताला
इस बहुचर्चित मामले में बुधवार को हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई निर्धारित की गई है। अब सबकी नजर हाईकोर्ट के फैसले पर टिकी हुई है, जो अमित जोगी के राजनीतिक और व्यक्तिगत भविष्य के लिए निर्णायक साबित हो सकता है। क्यूंकि, जग्गी हत्याकांड राज्य में एक संवेदनशील और हाईप्रोफाइल मामला रहा है। ऐसे में अगर अमित जोगी के ऊपर लगे आरोप सही साबित होते हैं और अदालत उन्हें आरोपी करार देती है, तो अमित जोगी को जेल भी जाना पड़ सकता है।
Read More: इंस्ट्राग्राम में स्टेटस लगाकर युवक ने किया सुसाइड, पानी टंकी के ऊपर फांसी लगाकर खत्म की जीवनलीला
Jaggi Murder Case Update: राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि अगर हाईकोर्ट में दोष सिद्ध होता है, तो न केवल अमित जोगी की राजनीतिक छवि प्रभावित होगी बल्कि उनके नेतृत्व वाली पार्टी को भी असर पड़ेगा। इसके साथ ही राजनीतिक प्रतिद्वंदियों के लिए भी यह एक बड़ा मौका माना जा रहा है। अब हाईकोर्ट की सुनवाई में सभी सबूत और गवाहों की दलीलों के आधार पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।




