Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

ग्रामीण महिलाओं के लिए बड़ा फैसला, ग्राम पंचायत करेंगी महतारी सदन का निर्माण, 100 करोड़ का बजट स्वीकृत

रायपुर। Mahatari Sadan: राज्य सरकार ने ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। जिसके तहत पंचायतें अब महतारी सदन निर्माण की क्रियान्वयन एजेंसी होंगी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने इस संबंध में नई मार्गदर्शिका जारी की है।

बता दें कि, योजना के तहत 368 महतारी सदनों के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। प्रत्येक सदन पर राज्य सरकार 30 लाख रुपये खर्च करेगी। अब तक 137 महतारी सदनों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि कई निर्माणाधीन हैं।

Mahatari Sadan: निर्देश दिए गए हैं कि सभी निर्माण कार्य 6 से 8 माह के भीतर पूर्ण करना अनिवार्य होगा। निर्माण कार्यों को प्रशासकीय स्वीकृति संबंधित जिलों के जिला पंचायत सीईओ द्वारा दी जाएगी। इन महतारी सदनों का उपयोग ग्रामीण महिलाओं की बैठक, प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूह की गतिविधियों और अन्य सामाजिक-आर्थिक कार्यक्रमों के संचालन के लिए किया जाएगा।

यह भी देखें

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close