छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
Raipur News: गणेश स्थापना को लेकर बलवा, आपस में भिड़े दो गुट, जमकर चले लात घूंसे
रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर के खम्हारडीह हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से बलवे की एक खबर सामने आई है। जहां गणेश स्थापना को लेकर दो पक्षों में बलवा हो गया। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों पक्षों को शांत करवाया।
दरअसल, यह पूरा मामला खम्हारडीह थाना इलाके का है। जहां एक ही कॉलोनी में दो गणेश स्थापना को लेकर दो पक्षों में बलवा हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि, बात हाथापाई तक आ पहुंची। इस दौरान महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। जिसका वीडियो भी सामने आया है।
Raipur News: वहीं इस बलवे के बाद दोनों पक्ष पुलिस के पास पहुंचे। लेकिन, पुलिस थाने के बाहर भी मारपीट हुई। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने शिकायत कर दर्ज ली है और दोनों पक्षों को शांत कराया है।
Advertisement




