Breaking news
Advertisement
big breakingक्राइमदेशबड़ी खबरबिहारब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

भीषण सड़क हादसा: मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रक से टकराई, एक की मौत, दस घायल

पितृपक्ष अनुष्ठान के लिए गया जी जा रहे मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं का सफर मातम में बदला, हादसे में बस खलासी की मौत, कई गंभीर

कैमूर (बिहार): पितृपक्ष के अवसर पर गया जी मोक्ष की कामना लेकर निकले श्रद्धालुओं का सफर कैमूर में मातम में बदल गया। सोमवार देर रात दिल्ली–कोलकाता नेशनल हाईवे (एनएच-19) पर महुअरिया ओवरब्रिज के पास श्रद्धालुओं से भरी बस और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में बस के खलासी की मौत हो गई, जबकि दस यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्गावती थाना क्षेत्र से गुजर रही बस में कुल 38 यात्री सवार थे, जिनमें 14 महिलाएं और 24 पुरुष शामिल थे। सभी मध्यप्रदेश से आए थे और काशी होकर गया जी की ओर बढ़ रहे थे। देर रात उनकी बस तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।
मृतक की पहचान महेश वर्मा (30 वर्ष), निवासी महेशबार, जिला खरगोन, मध्यप्रदेश के रूप में हुई है, जो बस का खलासी था।

अफरातफरी और बचाव

टक्कर के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। घायलों को निकालने के लिए पुलिस, NHAI पेट्रोलिंग टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। एम्बुलेंस से सभी घायलों को पास के अस्पताल भेजा गया, जहां कई की हालत नाजुक बताई जा रही है।

क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को सड़क किनारे हटाया गया ताकि हाईवे पर जाम न लगे। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

दुर्गावती थाना के सब इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो गया। फिलहाल दुर्घटना की वजह की जांच की जा रही है।

मध्यप्रदेश से आए सभी यात्री गया जी में पितृपक्ष अनुष्ठान करने जा रहे थे। लेकिन रास्ते में हुए इस हादसे ने उनके परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

इलाके में इस घटना के बाद शोक और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग भी इस दुखद हादसे से व्यथित हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Advertisement

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close