CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में DSP और असिस्टेंट कमांडेंट का तबादला, आदेश जारी, जानें किसे कहां मिली पोस्टिंग
रायपुर। CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ सरकार के गृह विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के पदोन्नत अधिकारियों की नई पदस्थापना सूची जारी कर दी है। विभागीय पदोन्नति एवं छानबीन समिति (DPC) की अनुशंसा के आधार पर जारी इस आदेश के तहत 13 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
गृह विभाग के अनुसार, उप पुलिस अधीक्षक (विशेष शाखा) और सहायक सेनानी पद पर पदोन्नत अधिकारियों की तैनाती प्रशासनिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए की गई है। सभी पदस्थापनाएं तत्काल प्रभाव से लागू होंगी और अगले आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेंगी।
जारी आदेश के मुताबिक, उप पुलिस अधीक्षक (विशेष शाखा) सविता सिंह परिहार को पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर से स्थानांतरित कर विशेष शाखा, भिलाई में पदस्थ किया गया है। वहीं, अर्नोल्ड संतरी बड़ा, जो जशपुर से संबद्ध रहते हुए पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में कार्यरत थे, उन्हें अब विशेष शाखा, बिलासपुर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
CG Police Transfer: गृह विभाग का कहना है कि यह फेरबदल पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से किया गया है। विभाग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे तत्काल नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।
Skip to PDF content




