क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़
कोरबा में कोरोना पीड़ित महिला ने ठीक होने के बाद पी ली सैनिटाइजर…जानिए पूरा मामला

कोरबा। बालको के कर्मचारी और उसकी पत्नी कुछ दिन पूर्व कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद उन दोनों को होम क्वॉरेंटाइन में रहने का निर्देश प्राप्त हुआ था। लेकिन घर में एक साथ रहते हुए दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने घर पर रखे दो बोतल सैनिटाइजर को गटक लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गयी और उसे आनन-फानन में ईएसआईसी कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यहां कुछ दिन उपचार के बाद वह ठीक हो गई और बुधवार की सुबह उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। लेकिन महिला जान देने की नियत से हॉस्पिटल के पहले माले से नीचे कूद गई। इस घटना में उसके सिर और पैर में काफी चोटे आई हैं। फिलहाल अस्पताल प्रबंधन द्वारा महिला को एनकेएच अस्पताल में रिफर करा दिया गया है। यहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
Advertisement




