Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबररायपुर

बिना अनुमति गरबा में न जाएं मुस्लिम युवा, नवरात्रि पर वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सलीम राज की अपील

रायपुर। Waqf Board On Navratri: नवरात्र के मौके पर छत्तीसगढ़ वॉक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने मुस्लिम समाज से अपील की है कि,वे मूर्ति पूजा में आस्था नहीं रखते हैं और इसलिए गरबा आयोजनों से दूर रहे। उन्होंने एक पत्र में लिखा है कि मां जगदम्बा की आराधना हिंदू समाज का एक महत्वपूर्ण पवित्र पर्व है और गरबा कोई साधारण नृत्य कार्यक्रम नहीं है। यदि मुस्लिम समाज मूर्ति पूजा में आस्था नहीं रखता है तो उन्हें गरबा जैसे धार्मिक आयोजनों से दूर रहना चाहिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई मुस्लिम भाई-बहन वेशभूषा व परंपरा का सम्मान करते हुए समिति से अनुमति लेकर भाग लेना चाहते हैं, तो इसमें किसी को आपत्ति नहीं होगी। लेकिन गलत नीयत से गरबा स्थलों में प्रवेश कर उपद्रव करने का प्रयास हिंदू समाज की भावनाओं को आहत करता है, जिससे सामाजिक सौहार्द को टेस पहुँच सकती है।

Waqf Board On Navratri: इसके साथ ही डॉ. सलीम राज ने कहा है कि, गंगा जमुना तहजीब का सम्मान करते हुए छत्तीसगढ़ में शांति, भाईचारा और सद्भाव का उदाहरण प्रस्तुत करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कहा इस्लाम शांति का प्रतीक है और हमें हर हाल में प्रदेश की अमन-चैन व भाईचारे को प्राथमिकता देनी चाहिए।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close