[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

अब जमीन खरीदना-बेचना होगा महंगा, आज लागू हुई नई सरकारी गाइडलाइन दर, यहां जानें अपने वार्ड का रेट

रायपुर। Raipur News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की गाइडलाइन दरों का व्यापक, वैज्ञानिक और तर्कसंगत पुनरीक्षण करते हुए पूरे राज्य में आज से नई दरें लागू हो गई है। जिसके तहत अब गाइडलाइन नियम 2000 के अनुसार दरों का प्रतिवर्ष पुनरीक्षण अनिवार्य है, लेकिन 2017-18 के बाद कोई संशोधन नहीं हुआ था। वहीं सरकार ने ये फैसले से जनता के हित, पारदर्शिता, उचित बाजार मूल्यांकन और नागरिकों की सहूलियत के लिए लिया है।

बता दें कि, करीब डेढ़ साल बाद जमीन की कीमत भी बढ़ा दी गई है। इसका असर सीधे आम लोगों पर होगा। लोगों के लिए प्लॉट, फ्लैट, मकान और दुकान खरीदना महंगा हो जाएगा। जमीन की कीमत बढ़ने की वजह से सरकारी और प्राइवेट बिल्डरों के मकान भी महंगे हो जाएंगे। इससे लोगों का बैंक लोन भी बढ़ेगा।

Raipur News: वहीं इस नई गाइडलाइन के तहत कहा गया कि, अब सभी जगहों पर कीमत एक समान होगी। मुख्य सड़क पर स्थित संपत्तियों की कीमत सबसे ज्यादा होती है। इसलिए पंजीयन विभाग ने इस पर सख्ती की है। इसमें मुख्य बात यह है कि नई गाइडलाइन निगम चुनाव के लिए अभी वार्डों का जो परिसीमन हुआ है, उसी के आधार पर ही किया गया है। यानी जो एरिया जिस वार्ड में शामिल किए गए हैं नई गाइडलाइन में भी कीमत उसी के अनुसार ही ही बढ़ाई गई है। अब किसी भी वार्ड में जमीन की कीमत एक समान नहीं रहेगी।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close