[t4b-ticker]
Advertisement
big breakingक्राइमट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरबिहारब्रेकिंग न्यूज़हादसा

Road Accident: पिकअप वैन की टक्कर से 13 वर्षीय किशोरी की मौत

बगहा शहर में एनएच 727 पर दर्दनाक हादसा, मां के साथ ऑटो से मामा के घर जा रही थी बच्ची

बगहा : पश्चिम चंपारण जिले के बगहा शहर में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 13 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। यह दुर्घटना सुबह करीब 9 बजे एनएच 727 मुख्य मार्ग पर आईबीपी पेट्रोल पंप, डुमावलिया के पास हुई, जब तेज रफ्तार पिकअप वैन अनियंत्रित होकर यात्रियों से भरे ऑटो में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो डिवाइडर से टकरा गया और उसमें बैठी कई यात्री घायल हो गए। मृतक किशोरी अपनी मां के साथ ऑटो में बैठी थी और हादसे में घटनास्थल पर ही अचेत हो गई। अस्पताल ले जाने से पहले ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका की पहचान सेमरा थाना के टड़वलियां गांव निवासी मनीष दूबे की पुत्री शिवांगी कुमारी (13) के रूप में हुई है। वह अपनी मां रिंकी देवी के साथ अपने मामा के घर, बगहा बाजार स्थित बांबे बाजार जा रही थी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को ऑटो से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची 112 नंबर की आपात सेवा और पटखौली थाना पुलिस ने पिकअप व ऑटो को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष हृदयानंद सिंह ने बताया कि पिकअप चालक को यातायात पुलिस के हवाले कर दिया गया है और शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Advertisement

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close