[t4b-ticker]
Advertisement
कोरबाछत्तीसगढ़बड़ी खबर

युक्तियुक्तकरण पर बढ़ा शिक्षा विभाग का दबाव: शिक्षकों की अनिवार्य ज्वाइनिंग को लेकर सख्त आदेश

 

प्रदेशभर में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण (Rationalisation) को लेकर विरोध और अनियमितताओं की शिकायतें भले ही जारी हों, लेकिन शिक्षा विभाग अपने फैसले से पीछे हटने को तैयार नहीं है। विभाग ने साफ कर दिया है कि हर हाल में शिक्षकों की नई पदस्थापना के तहत ज्वाइनिंग कराई जाएगी।

 

इसी क्रम में कोरबा जिले से एक अहम आदेश जारी किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) को निर्देशित किया है कि वे आज शाम तक शिक्षकों के कार्यभार ग्रहण (Joining) और कार्यमुक्ति (Relieving) की पूरी जानकारी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं।

READ MORE : नकटी में विधायक कॉलोनी निर्माण पर बवाल: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने CM को लिखा पत्र, गरीबों को बेघर न करने की मांग

आदेश में यह भी कहा गया है कि जिन स्कूल प्रमुखों द्वारा शिक्षकों को अब तक कार्यमुक्त नहीं किया गया है, उन्हें एकतरफा कार्यमुक्त किया जाए ताकि प्रक्रिया में कोई बाधा न आए। शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के DEO को निर्देश दिया है कि वे 10 जून तक DPI (शिक्षा संचालनालय) को अतिशेष शिक्षकों की ज्वाइनिंग से जुड़ी पूरी जानकारी भेजें।

शिक्षकों का विरोध और फील्ड में उत्पन्न हो रही समस्याओं के बावजूद शिक्षा विभाग की यह सख्ती इस बात का संकेत है कि युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया को किसी भी कीमत पर लागू किया जाएगा।

 

 

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close