[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

NEET-Re Exam: NEET-Re परीक्षा आज, देशभर से करीब 22 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, 1.38 लाख से अधिक CCTV कैमरे, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

नई दिल्ली। NEET-Re Exam: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) आज देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 का आयोजन करने जा रही है। परीक्षा में देशभर से करीब 22 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। केंद्र और राज्य सरकारों के साथ जिला प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

परीक्षा से एक दिन पहले कई राज्यों में तैयारियों का जायजा लेने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा जांच और तकनीकी व्यवस्थाओं को परखा गया ताकि परीक्षा के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें देश की परीक्षा प्रणाली, एनटीए और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर पूरा विश्वास है। उन्होंने विद्यार्थियों से तनावमुक्त होकर परीक्षा देने की अपील की और कहा कि किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक जानकारी से दूर रहें।

इस वर्ष परीक्षा के लिए देश के 551 शहरों में 5,440 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जबकि विदेशों में भी 14 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा अंग्रेजी सहित 12 भारतीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

नकल और अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए एनटीए ने व्यापक तकनीकी निगरानी व्यवस्था की है। परीक्षा प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए 1.38 लाख से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के दुरुपयोग को रोकने के लिए 51,311 जैमर तैनात किए गए हैं।

अभ्यर्थियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए 38,798 फ्रिस्किंग कर्मी और 48,448 बायोमेट्रिक सत्यापन कर्मचारी लगाए गए हैं। वहीं, परीक्षा संचालन की निगरानी के लिए करीब 6,700 ऑब्जर्वर्स की नियुक्ति की गई है। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दो निरीक्षक मौजूद रहेंगे और हर केंद्र पर तकनीकी सहायता के लिए सेंटर सिस्टम्स ऑफिसर (CSO) तैनात रहेगा।

एनटीए ने उम्मीदवारों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें। परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होगी, लेकिन 1:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड और पहचान पत्र सहित सभी जरूरी दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा।

NEET-Re Exam: देशभर में कड़ी सुरक्षा, तकनीकी निगरानी और प्रशासनिक सतर्कता के बीच आज लाखों छात्र अपने मेडिकल करियर के सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण परीक्षा देने जा रहे हैं।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close