[t4b-ticker]
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

BIG BREAKING :बाघों के अवैध शिकार पर वन मंत्री का बड़ा बयान,CBI करेगी पूरे नेटवर्क की जांच

प्रविंस मनहर/रायपुर – छत्तीसगढ़ में बाघों के अवैध शिकार और वन्यजीव तस्करी को लेकर वन मंत्री केदार कश्यप ने बड़ा बयान दिया है। मंत्री के मुताबिक, महाराष्ट्र बॉर्डर से बाघों के अवैध शिकार का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा की जांच के दौरान इस मामले में विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी सामने आई है। इसके बाद संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है और शिकार में संलिप्त पाए गए विभागीय अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है।

वहीं,पूरे मामले के तार अंतरराष्ट्रीय स्तर के वन्यजीव तस्करी गिरोह से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। वन विभाग की जांच में सामने आए तथ्यों को गंभीरता से लेते हुए मामले की विस्तृत जांच CBI को सौंप दी गई है।अब CBI इस पूरे मामले की जांच करेगी और यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि बाघों के अवैध शिकार के पीछे कौन-कौन लोग और कौन सा नेटवर्क सक्रिय है। साथ ही,अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वन्यजीव तस्करी से जुड़े कनेक्शन की भी जांच की जाएगी।वन मंत्री केदार कश्यप ने स्पष्ट कहा है कि बाघों के अवैध शिकार और वन्यजीव तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close