Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

मनरेगा की जगह नया कानून लाएगी सरकार, G RAM G के नाम से नया बिल तैयार, जानें क्या होगा फायदा

नई दिल्ली। MGNREGA Replacement Plan: मोदी सरकार ग्रामीण रोजगार के क्षेत्र में बड़ा बदलाव करने जा रही है। सरकार मनरेगा की जगह नया कानून लाने की तैयारी कर रही है। इस नए विधेयक का नाम “विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) 2025” रखा गया है, जिसे VB-G RAM G के नाम से जाना जाएगा।

बता दें कि, इस नए बिल में सरकार ने ग्रामीण परिवारों को हर साल 125 दिन के रोजगार की गारंटी देने का प्रस्ताव किया है। यह रोजगार उन ग्रामीण परिवारों के लिए होगा जिनके वयस्क सदस्य बिना किसी खास हुनर के शारीरिक कार्य करने के लिए तैयार है। वहीं इस कानून का लक्ष्य विकसित भारत 2047 के ग्रामीण भारत को समृद्ध और मजबूत बनाना है। यह सशक्तिकरण, विकास, तालमेल और हर घर तक लाभ पहुंचाने पर जोर देगा। 20 वर्षों में MGNREGA ने ग्रामीण परिवारों को रोजगार दिया, लेकिन गांवों में हुए सामाजिक-आर्थिक बदलावों को देखते हुए इसे और मजबूत करना जरूरी है।

MGNREGA Replacement Plan: वहींं विपक्ष ने MGNREGA को समाप्त करने और इसे बदलने की योजना पर विरोध जताया है, सरकार ने कहा है कि जल्द ही इस नए विधेयक पर लोकसभा में चर्चा होगी। इससे पहले 12 दिसंबर को खबर आई थी कि केंद्रीय कैबिनेट ने मनरेगा का नाम बदलकर पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना रखा है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close