Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़हादसा

CG सड़क हादसा: बस अनियंत्रित होकर पलटी, 3 गंभीर रूप से घायल, 25 यात्री थे सवार

कमालुद्दीन अंसारी/कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला में शुक्रवार को एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार तीन लोगों को गंभीर चोटें आई है बाकी यात्रियों को मामूली चोट आई है. जानकारी के मुताबिक बस में कुल 25 यात्री सवार थे. हादसे में घायल हुए यात्रियों को जिला अस्पताल उपचार के लिए भर्ती कराया गया है.
यह घटना कोरिया जिले के चरचा थाना क्षेत्र के पास हुई. इस हादसे में घायल लोगों को 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया.


बता दें कि सोनहत से बैकुठपुर जा रही जायसवाल बस अनियंत्रित होकर घाट के पास पलट गई, जिसमें लगभग 25 यात्री सवार थे. जो सोनहत से बैकुठपुर की ओर जा रहे थे उन्हें क्या मालूम था कि वे जिस बस में सफर कर रहे थे वह आगे जा के अनियंत्रित होकर पलट जायेगी। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर चरचा थाना पुलिस और 108 एम्बुलेंस पहुंची। जहां गंभीर रूप से घायल लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल बैकुठपुर भेज गया.

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close