रायपुर। CG DA Hike: छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी अधिकारी कर्मचारियों के लिए दो प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की है। अब छत्तीसगढ़ के सरकारी कमचारियों का महंगाई भत्ता केंद्रीय कर्मचारियों के समकक्ष 55 फीसदी हो गया है।
बता दें कि, सरकार के इस फैसले से राज्य के लाखों कर्मचारियों को लाभ मिलने वाला है। इस वृध्दि का उद्देश्य कर्मचारियों को आर्थिक राहत प्रदान करना और उनकी वित्तीय स्थिति को मजबूत करना है।
CG DA Hike: वहीं यह घोषणा कर्मचारी संगठनों द्वारा लंबे समय से की जा रही मांगों के बाद आई है। सरकार ने इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया। सरकार के इस निर्देश के बाद से ही कर्मचारियों में खुशी की लहर है।
Advertisement




