Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्स

सीएम भूपेश बघेल ने की छात्रों के लिए बड़ी घोषणा, कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में नहीं लिया जाएगा शुल्क

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणा करते हुए विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा का शुल्क नहीं लेने की बात कही है। मुख्यमंत्री से एनएसयूआई ने परीक्षा शुल्क माफ करने की मांग की थी। इसके साथ ही अन्य विषयों पर भी अहम बातें कही हैं।

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डोंगरगढ़, खैरागढ़ दौरे पर जाने से पहले मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के गलत नीतियों के कारण जो आदिवासी प्रदेश छोड़ कर दूसरे प्रदेश चले गए हैं जिससे सैकड़ों गांव उजड़ गए थे। उनके लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि रहने के लिए जमीन, खेती के लिए जमीन, रोजगार की व्यवस्था करने के संबंधित कलेक्टर एसपी को आदेश जारी कर दिया गया है।

एनएसयूआई की मांग पर मुख्यमंत्री ने व्यापम और पीएसी में फीस माफ कर दिया है।इसी प्रकार से कनिष्ठ चयन बोर्ड बस्तर और सरगुजा में जो लोग परीक्षा देंगे उन छात्र-छात्राओं के परीक्षा शुल्क माफ करने की घोषणा की है।

खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता और उसी राज्य के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों को आमंत्रित कर रहे हैं इसका मतलब यह है कि खैरागढ़ उपचुनाव हार गए हैं।

बीजेपी के पर्चा जारी करने पर कहा कि जितने भी उपचुनाव हुए हैं उसमें बुरी तरीके से हार का सामना बीजेपी को करना पड़ा है। तो बीजेपी को बताना चाहिए कि किसानों गरीबों के साथ उन्होंने धोखा क्यों किया था। उन्होंने कहा कि टावर नही है मोबाइल बांट दिए गए। बताना यह भी चाहिए कि पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम क्यों बढ़ रहे हैं। गरीब लोग मिट्टी तेल का उपयोग कर रहे थे उसका कोटा भी काट दिया गया। केरोसिन भी 75 रूपए लीटर हो गया है। गरीब जनता के साथ महंगाई की मार पड़ रही है। इसके बारे में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को बताना चाहिए कि रेट आखिर क्यों बढ़ा रहे हैं? गरीब लोगों के पास की केरोसिन क्यों नहीं पहुंच रहा है।

केंद्र सरकार रेलवे विभाग में सिर्फ पैसा कमाना चाहती है यहां से करोड़ों रुपए इस ज़ोन से प्राप्त किया जाता है नागरिक सुविधा के लिए जो पैसेंजर ट्रेन चल रही थी उसको भी बंद कर दिया गया।

आम जनता की जो सुविधा वाली चीज है उसको खत्म कर रहे हैं आम जनता को केंद्र सरकार लगातार परेशानी में डाल रहे हैं।

रेलवे का भाड़ा भी बढ़ा दिया, प्लेटफॉर्म का टिकट भी बढ़ा दिया। एक तरफ पेट्रोल डीजल के भाव बढ़ रहे हैं जो आम जनता बस और गाड़ी से जाते थे वह भी महंगा हो गया। भारतीय जनता पार्टी लगातार छत्तीसगढ़ जनता के साथ नाइंसाफी कर रही है रणनीति के तहत दाम बढ़ाए जा रहे हैं। भाजपा गरीबों के लिए कितनी संवेदनशील है इससे पता चल रहा है।

राम वन गमन परिपथ का 10 तारीख को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उद्घाटन करेंगे। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे चंदखुरी में भव्य तरीके से मंदिर औऱ कार्यक्रम किया गया था वैसे ही शिवरीनारायण में भी चंदखुरी के तर्ज पर निमार्ण किया गया हम लोगो ने 9 जगहों का चयन किया है सभी को धीरे-धीरे संवारने का काम करेंगे।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close