Breaking news
Advertisement
क्राइमदेशदेश-विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

एक ही परिवार के पांच सदस्यों की आत्महत्या से सनसनी, जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद ग्रामीण इलाके में रविवार को एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली है। मृतको में महिला समेत तीन बच्चे भी शामिल हैं। परिवार के आत्महत्या करने की खबर से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
स्थानीय पुलिस के अनुसार रविवार को अहमदाबाद ग्रामीण इलाके के बावला में किराए के मकान में रहने वाले एक परिवार के पांच सदस्यों ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 34 वर्षीय विपुल कांजी वाघेला, उनकी पत्नी 26 वर्षीय सोनल, उनकी दो बेटियां (11 और 5 वर्ष) और उनका 8 वर्षीय 8 बेटे के रूप में हुई है।
पुलिस का कहना है कि ये परिवार मूल रूप से धोलका का रहने वाला था। अभी तक सुसाइड के कारणों का पता नहीं चला है। हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि परिवार ने जहरीला पदार्थ पीकर सुसाइड कर लिया, लेकिन इसके पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close