[t4b-ticker]
Advertisement
big breakingछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबररायपुर

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सुगबुगाहट तेज, राजधानी से इन तीन नामों पर हो रही चर्चा

CG Cabinet Expansion

रायपुर। CG Cabinet Expansion: छत्तीसगढ़ में इस वक्त मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार शाम राजभवन पहुंचकर राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य मुलाकात की थी। जिसके बाद से ही मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज हो गई थी। मालूम हो कि, 21 अगस्त को सीएम साय जापाना और दक्षिण कोरिया की यात्रा पर जाने वाले हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि, जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। वहीं इस बीच राजधानी से तीन नए मंत्री बनाए जा सकते हैं। जिसे लेकर चर्चाएं भी खूब हो रही है। तो चलिए जानते हैं वे तीन नाम कौन से हैं।

दरअसल, बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद से उनकी जगह सुनील सोनी विधायक के रूप में चुने गए थे। इसके बाद से ही बृजमोहन अग्रवाल की जगह किसी को मंत्री नहीं बनाया गया था। वहीं छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बने 20 माह हो चुके हैं लेकिन बावजूद इसके अब तक पूर्ण मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पाया था।

वहीं माना जा रहा है कि, 21 अगस्त से पहले मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। चर्चा तो ये भी है कि, 18 अगस्त को शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। वहीं अनुमान लगाय जा रहा है कि, एक मंत्री सामान्य वर्ग से, दूसरा अनुसूचित जनजाति से और तीसरा पिछड़ा वर्ग से चुना जा सकता है।

CG Cabinet Expansion:बता दें कि, राजधानी से आरंग विधायक गुरु खुशवंत सिंह साहेब, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी और राजेश मूणत के नामों पर चर्चाएं हो रही है। मालूम हो कि, इन नामों पर सिर्फ आशंका जताई जा रही है, लेकिन ये तो आने वाला वक्त ही बातएगा की किसके नाम पर मुहर लगती है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close