Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

मानवता हुई शर्मसार, 58 वर्षीय अधेड़ ने की नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, आक्रोशित हुए लोग

मगरलोड़। CG News: मगरलोड़ में एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां 9 साल की एक मासूम बच्ची के साथ 58 वर्षीय अधेड़ ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना वाले दिन भी बच्ची की तरह फूल तोड़ने के लिए आरोपी के घर गई थी, तभी उसने घर को सुनसान देखकर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। जिसके बाद  मासूम ने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद गुस्साए परिजन मगरलोड़ थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई।

CG News: बताया गया कि, आरोपी रामाकांत पटेल मगरलोड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्रेसर के पद पर कार्यरत था। वहीं अधेड़ के इस घिनौने कृत्य को लेकर आसापास के क्षेत्र में भी आक्रोश फैल गई और लोगों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close