Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

नगरीय निकाय को लेकर सीएम साय की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित कई क्षेत्रों पर की चर्चा

रायपुर। Raipur News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज नगरीय निकाय को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई गई थी। जिसमें कहा गया कि, बिलासपुर विकास को लेकर शहर के संतुलित, समावेशी और योजनाबद्ध विकास को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही सड़क, पुल, पेयजल, ड्रेनेज, यातायात, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित कई क्षेत्रों पर चर्चा की गई।

इस बैठक में बिलासपुर में फ्लाईओवर,रिंग रोड और रेलवे ओवरब्रिज के बड़े प्रस्तावों पर सहमति जताते हुए एयरपोर्ट विस्तार, नाइट लैंडिंग और ई-बस सेवा को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही अरपा नदी एसटीपी, जलभराव समाधान और 24×7 जल आपूर्ति योजना पर निर्णय लिए गए।

Raipur News: वहीं सिम्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, कैंसर अस्पताल और खेल सुविधाओं पर जोर दिया गया। इसके साथ ही आने वाले बजट से “विकसित छत्तीसगढ़” की परिकल्पना साकार होगी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close