Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

बड़ी खबर… शराब घोटाले मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को मिली जमानत, 1 साल से थे जेल में बंद

रायपुर। Kawasi Lakhma Bail: राजधानी रायपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां शराब घोटाला मामले में जेल में बंद छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। आज सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई, जिसके बाद अदालत ने उन्हें जमानत देने का आदेश दिया।

 गौरतलब है कि 15 जनवरी 2025 को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कवासी लखमा को गिरफ्तार किया था। वे इस मामले में एक साल से अधिक समय से जेल में बंद थे। जमानत मिलने के बाद उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है, वहीं राजनीतिक हलकों में इस फैसले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

बता दें कि, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देते समय कवासी लखमा पर बेहद सख्त शर्तें लागू की है। आदेश के मुताबिक, वह अंतरिम जमानत की अवधि के दौरान छत्तीसगढ़ में नहीं रह सकेंगे. उन्हें राज्य में प्रवेश की अनुमति तभी मिलेगी, जब उन्हें अदालत में पेश होना हो और वह सुनवाई से महज एक दिन पहले राज्य में आ सकते हैं।

Kawasi Lakhma Bail: ED का आरोप है कि पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक कवासी लखमा सिंडिकेट के अहम हिस्सा थे। लखमा के निर्देश पर ही सिंडिकेट काम करता था। इनसे शराब सिंडिकेट को मदद मिलती थी। वहीं, शराब नीति बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कवासी लखमा के इशारे पर छत्तीसगढ़ में FL-10 लाइसेंस की शुरुआत हुई। ED का दावा है कि लखमा को आबकारी विभाग में हो रही गड़बड़ियों की जानकारी थी, लेकिन उन्होंने उसे रोकने के लिए कुछ नहीं किया।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close