अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए सर्व समाज ने किया धरना प्रदर्शन, 72 घंटे का दिया अल्टीमेटम
अम्बिकापुर। Protest Against Amit Baghel: धर्म गुरुओं की प्रतिमा अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में छत्तीसढ़िया क्रांति सेना और जोहार पार्टी के नेता अमित बघेल के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। जिसे लेकर अब सर्व समाज ने गिरफ्तार करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया।
बता दें कि, अग्रवाल और सिंधी समाज के भगवान पर अमित बघेल की टिप्पणी के विरोध में आग्रसेन चौक पर सर्व समाज एकत्र हुआ। संभाग भर से लोग शामिल हुए और 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं होने पर प्रदेश बंद का आवाहन किया। इसके साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग को लेकर 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। जिसे लेकर वे आईजी और एसपी को ज्ञापन सौपेंगे। वहीं पुलिस ने भी अमित बघेल की गिरफ्तारी की कवायद तेज कर दी है। बताया गया कि, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की भी है।
Protest Against Amit Baghel: बताया गया कि, गुरुवार को सुंदरनगर में सर्व छत्तीसढ़िया समाज की बैठक पर नजर रखी, लेकिन वहां अमित बघेल नजर नहीं आए। इसके बाद कल यानी शुक्रवार को भी एक बैठक के आयोजन की खबर पुलिस को लगी लेकिन वहां भी कोई जानकारी नहीं मिली। अमित बघेल की गिरफ्तारी को लेकर एसीएसीयू क्राइम ब्रांच की टीम भी छापेमारी की खबर है।




