आज राजधानी में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे सीएम साय, यहां देखें पूरा शेड्यूल
रायपुर। CM Sai Today Program: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी में आयोजित कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इसके पहले वे सुबह 10:45 बजे से 11:30 बजे तक मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन रायपुर में बैठक आयोजित होगी।
इसके बाद वे 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से न्यू सर्किट हाउस के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां वे जनजाति गौरव दिवस कार्यशाला में शामिल होंगे। वहीं दोपहल करीब 1:45 बजे मुख्यमंत्री साय निवास से प्रस्थान कर 2:00 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, साइंस कॉलेज मैदान रायपुर पहुंचेंगे।
CM Sai Today Program: यहां सीएम साय पं दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय परंपरागत वैदय महोत्सव में शामिल होंगे। इसके बाद वे 3:05 बजे पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर पहुंचकर “नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम” में शामिल होंगे और 3:45 बजे मुख्यमंत्री निवास लौट आएंगे।





