
चुनाव से पहले पार्टियों में संगठन को मजबूत करने की कवायत शुरू हो चुकी है आज भारतीय जनता पार्टी के संगठन बैठक दिल्ली में हो रही है..जिसमें छत्तीसगढ़ के तमाम बड़े बीजेपी के नेता शामिल होने पहुंच रहे हैं वहीं बीजेपी के संगठन में विस्तार और आगामी रणनीति को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा संगठन विस्तार की बैठक है जिसमें शामिल होने जा रहा हूं
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने पत्रकारों से चर्चा कर बताया कि शुद्ध रूप से ये बैठक संगठन की बैठक है और संगठन की आगामी रणनीति को लेकर की जा रही है। इस दौरान किरण सिंह देव ने कांग्रेस के ऊपर निशान साधते हुए कहा कि कांग्रेस केवल देश में भ्रम फैलाने का काम करती है। इन्होंने कभी भी बाबा साहब अंबेडकर की इज्जत नहीं की है, इन्हें किसी भी संवैधानिक संस्था पर भरोसा नहीं है, जिसके चलते कांग्रेस पूरे देश में जनाधार खो रही हैं।
छत्तीसगढ़ के इतने हजार श्रमवीरों को मिले 48 करोड़ 82 लाख रूपए !




