48 घंटे के भीतर पकड़े गए ITBP जवान का सामान चुराने वाले शातिर चोर, पिस्टल समेत 24 कारतूस किए जब्त
रायपुर। Raipur News: बीते दिनों आईटीबीपी के जवान के साथ ट्रेन में सफ़र के दौरान चोरी हुई। घटना को लेकर रेल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महज 48 घंटे के भीतर आरोपी समेत चोरी हुई 02 नग 9 एमएम ऑटो पिस्टल, 24 नग कारतूस और 04 नग खाली मैगज़ीन सहित एक बैग बरामद कर आरोपी को गिरफ़्तार किया है।
बता दें कि, इस पूरे मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने बताया कि, आईटीबीपी के जवानों ने रेल मदद के जरिए सूचना दी थी कि, जवान हडिया दुर्ग से डोंगरगढ़ जा रहे थे। इस दौरान उनका एक बैग चोरी हो गया था, जिसमें ₹10,000 रुपए, दो रिवॉल्वर, 4 मैगज़ीन और कारतूस भी शामिल थे।
Raipur News: पूरे मामले की गंभीरता को समझते हुए रेल पुलिस ने 48 घंटों के भीतर कार्रवाई करते हुए आरोपी रंजीत मरकाम, निवासी ग्राम खम्हरिया, को गिरफ़्तार किया। आरोपी के कब्ज़े से चोरी गए 02 नग 9 एमएम पिस्टल, 24 कारतूस और 03 नग खाली मैगज़ीन बरामद कर मामले का सफलतापूर्वक निष्कर्ष निकाला गया।




