
गुजरात- देश में बलात्कार, धोखाधड़ी और दुष्कर्म, जैसे मामलों की गिनती शायद कभी खत्म नही हो सकती. ऐसे मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे है.आज हम आपको एक ऐसे दुष्कर्म की वारदात के बारे में बताने जा रहे है, जिसे सुनने के बाद आपका इंसानियत से भरोसा उठ जायेगा..बता दें, छोटाउदयपुर से एक विधवा महिला के साथ दुष्कर्म का एक ऐसा मामला सामने आया है. जहाँ एक तांत्रिक ने विधवा महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया है. जहाँ तांत्रिक ने कोरोना पीड़ित महिला को घर पर उसके पति कि आत्मा उसके अंदर आती है यह कह कर उसके साथ देने के नाम पर जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है.
दरअसल, पूरा मामला गुजरात के छोटाउदयपुर के सांखेड़ा का है. जहाँ एक दंपति परिवार वहां स्थित
एक मंदिर जाते थे. इस दौरान दंपति का एक तांत्रिक से संपर्क हुआ, जिसके बाद तांत्रिक का उनके
परिवार से पारिवारिक संबंध बन गए. इस बीच पिछले साल 2021 में महिला के पति की कोरोना से मौत हो गई. इसके बावजूद तांत्रिक का उनके घर आना जाना लगा रहा.
इस दौरान पीड़िता को भनक भी नही थी की तांत्रिक की उस पर बुरी नजर है. इस साल जनवरी में महिला भी कोरोना की चपेट में आ गई. जैसे ही तांत्रिक को इस बात का पता चला तो उसने महिला से उसके घर आकर रहने के लिए कहा, कि तुम मेरे घर की ऊपरी मंजिल पर रहो. जिससे परिवार के अन्य सदस्य कोरोना से संक्रमित नहीं होंगे. महिला ने तांत्रिक की बात मानी और उसके घर पर रहने आ गई और तांत्रिक ने उसे अपने घर ऊपरी मंजिल में क्वारंटाइन कर दिया.
इसके बाद जैसे ही आरोपी तांत्रिक को मौका मिला, वो महिला के कमरे में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया. आरोपी ने महिला से कहा कि उसके पति कि आत्मा उसके अंदर आती है. शादीशुदा होने के बाद भी आरोपी तांत्रिक महिला को शादी करने के लिए मजबूर करने लगा. जिसके बाद पीडिता ने तंग आकर आरोपी के खिलाफ सम्बंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई. वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जाँच में जुट गई है..




