[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

रामकृष्ण अस्पताल के सैप्टिक टैंक मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने एट्रोसिटी की धाराओं में मामला किया दर्ज, 3 मजूदरों की हुई थी मौत

रायपुर। Raipur Septic Tank Case: रायपुर में रामकृष्ण केयर अस्पताल के सैप्टिक टैंक में गिरने से तीन मजदूरों की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।इस मामले में पहले से दर्ज FIR में अब एट्रोसिटी (अत्याचार) की धाराएँ भी जोड़ दी गई हैं। पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन के जिम्मेदारों के खिलाफ भी यह धारा लागू की है।

Read More: डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत 

बताया जा रहा है कि, पूरा मामला टिकरापारा थाना में दर्ज है, जहां पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। ठेकेदार किशन सोनी के खिलाफ पहले ही लापरवाही समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। अब उसी FIR में एट्रोसिटी एक्ट को भी शामिल किया गया है।

Read More: अफीम खेती पर भूपेश बघेल का बड़ा बयान, कहा- BJP को चुनाव चिन्ह ‘कमल के फूल’ की जगह पर ‘अफ़ीम का फूल’ कर लेना चाहिए 

Raipur Septic Tank Case: बता दें कि, 18 मार्च 2026 को सामने आई इस घटना में एक निजी अस्पताल के सेप्टिक टैंक/गटर की सफाई के दौरान तीन युवकों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई थी। वहीं इस घटना के बाद छत्तीसगढ़ राज्य मानव अधिकार आयोग, रायपुर ने स्वतः स्फूर्त संज्ञान लिया था। जिसमें कहा गया था कि, जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close