रक्षक ही बना भक्षक, जेल में बंद बेटे को छुड़ाने गई महिला की आरक्षक ने लूटी आबरू, मचा बवाल
भिलाई। Bhilai Rape Case: छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पुरानी भिलाई थाना के आरक्षक अरविंद मेधे पर एक महिला ने शारीरिक और यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि, उसका नाबालिग बेटा जेल में बंद था और वह उसे छुड़ाने के लिए आरक्षक से मदद मांगने गई थी।
महिला ने आरोप लगाते हुआ बताया कि, आरक्षक उसे सिरसा गेट के पास बुलाकर अपनी गाड़ी में बैठाया और सुनसान जगह ले जाकर उससे गलत हरकतें की। पीड़िता ने मासिक धर्म की स्थिति बताते हुए भी जब विरोध किया, तो आरक्षक ने उसके साथ गैरकानूनी व्यवहार जारी रखा। वहीं घटना के बाद महिला ने छत्तीसगढ़ बजरंग दल के सहयोग से थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद थाने के सामने भारी भीड़ जमा हो गई और आरक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग हुई।
Bhilai Rape Case: वहीं पुलिस ने आरोपी आरक्षक को निलंबित कर दिए जाने की जानकारी दी है और एएसपी पद्मश्री तंवर मामले की जांच कर रही हैं। जांच रिपोर्ट सात दिनों के अंदर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने साफ किया है कि जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।




