Breaking news
Advertisement
झारखंडबड़ी खबर

लव-जिहाद! यश बनकर तनवीर ने मॉडल को फंसाया, धर्म बदलने का भी दबाव

मंबई। लव-जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बिहार के भागलपुर की रहनेवाली मॉडल ने मॉडलिंग इंस्टीट्यूट संचालक पर नाम बदलकर लव जिहाद करने का आरोप लगाया है। मॉडल का आरोप है कि वह उसपर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का भी दबाव बना रहा था।

मॉडल मानवी राज ने आरोप लगाया है कि मॉडलिंग इंस्टीट्यूट संचालक तनवीर अख्तर खान ने हिंदू नाम यश के जरिए उसे फंसाया और फिर लव-जिहाद का शिकार बनाया। मानवी ने आरोप लगाया कि तनवीर ने उस पर लगातार धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बना रहा था।

सोशल मीडिया पर मॉडल मानवी राज ने वीडियो भी जारी किया है। वीडियो में मानवी ने कहा है कि वो तनवीर की हरकतों से परेशान होकर रांची छोड़कर मुंबई आ गई। उसने वहां भी उसका पीछा नहीं छोड़ा। तनवीर मुंबई भी पहुंच गया और धर्मपरिवर्तन कर शादी का दबाव बनाने लगा। आखिरकार परेशान होकर उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत की गई है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close