Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

विधानसभा पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कुछ ही देर में पेश करेंगे छत्तीसगढ़ का बजट

रायपुर। CG Budget 2026-27: वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट पेश करेंगे। इसके पहले वे राम मंदिर पहुंचे जहां वे प्रभु श्रीराम के दर्शन करने पहुंचे।बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री चौधरी ने मंदिर में पूजा अर्चना की और प्रदेश की समृद्धि की कामना की। जहां से वे सीधे विधानसभा के लिए रवाना हुए।

बता दें कि, बजट प्रस्तुत के पहले कैबिनेट में अंतिम मुहर लगेगी। यह बजट 2026-27 के लिए होगा, जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर, जल संसाधन, बस्तर विकास, शिक्षा, ग्रामीण और कृषि क्षेत्रों पर विशेष फोकस रहने की उम्मीद है। बजट का आकार 1 लाख 85 हजार से 1 लाख 90 हजार करोड़ रुपये तक हो सकता है। पिछले वर्षों की तुलना में वृद्धि होगी: 2023-24 में 1 लाख 32 हजार करोड़ और 2024-25 में 1 लाख 65 हजार करोड़ का बजट पेश किया गया था।

CG Budget 2026-27: बजट सत्र को लेकर विधायकों की ओर से व्यापक तैयारी की गई है। सत्र के दौरान विधायकों ने कुल 2813 प्रश्न लगाए हैं। इसके अलावा ध्यानाकर्षण की 61 सूचनाएं, नियम 139 के तहत 1 सूचना, 13 अशासकीय संकल्प, शून्यकाल की 9 सूचनाएं तथा 112 याचिकाएं प्रस्तुत की गई हैं।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close