
रायपुर । पुलिस को छकाने वाले अपराधियों को पकड़ने में छत्तीसगढ पुलिस (Chhattisgarh police) का कोई जवाब नहीं। दुर्ग में 269 करोड की चोरी का शुक्रवार को खुलासा करने के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने दिल्ली से रायपुर के देवेंद्र नगर में हुई 50 लाख की चोरी के आरोपी (accused of robbery) को दिल्ली से गिरफ्तार ( arrested) कर दूसरा छक्का (six) जड़ दिया। इसका खुलासा दोपहर 12 बजे एसएसपी आरिफ शेख करेंगे।
यह जानकारी पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने दी। पुलिस आरोपी को लेकर रायपुर के लिए निकल चुकी है। दोपहर 12 बजे इस मामले का खुलासा एसएसपी आरिफ शेख पत्रकारवार्ता में करेंगे।
क्या है पूरा मामला:
राजधानी के देवेंद्र नगर इलाके में गुरुवार की देर रात प्लायवुड कारोबारी रामरतन शर्मा के घर कुछ अज्ञात लुटेरे घुस आए। उनमें से एक ने व्यवसाइ की कनपटी पर कट्टा टिका दिया। चेतावनी दी की कुछ बोले तो यहीं मार देंगे। इसके बाद व्यवसाई को इन लुटेरों ने पलंग से बांध दिया। उनके मुंह पर टेप चिपका दिया। बस फिर क्या चोरों ने आलमारी में रखे 50 लाख रुपए निकाले और आराम से फरार हो गए।
दिल्ली में मौजूद टीम ने किया गिरफ्तार:
पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाई और पड़ताल शुरू कर दी। छत्तीसगढ़ पुलिस की एक टीम दिल्ली गई हुई थी। उसे निर्देशित किया गया कि वहां इस लुटेरे का पता लगाएं। इसके बाद भी रायपुर से एक दूसरी टीम भी दिल्ली रवाना की गई। जब तक वो टीम दिल्ली के रास्ते में ही थी कि इस टीम ने आरोपी को धर दबोचा और उसे रिमांड पर लेकर रायपुर रवाना हो गई है। आज दोपहर 12 बजे जिले के एसएसपी आरिफ शेख एक पत्रकारवार्ता में इस मामले का खुलासा करेंगे।




