CG Lightning Death: आसमान से बरसी आफत, बिजली गिरने से महिला की मौत, घटना का लाइव वीडियो आया सामने
मुंगेली। CG Lightning Death: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा ग्राम पंडरभट्टा में हुआ, जहां खेत में काम करने के बाद घर लौट रही 46 वर्षीय गीता बाई पटेल, पति अशोक पटेल, आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। जानकारी के मुताबिक, गीता बाई खेत में काम करने गई थीं। काम पूरा करने के बाद वह पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और आसमान में तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी।
बिजली की चपेट में आने से गीता बाई मौके पर ही गिर पड़ीं। हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि इस घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आकाशीय बिजली गिरने का मंजर कैद होने की बात कही जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
CG Weather News: प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई इलाकों में आज भी गरज-चमक के साथ बरसेंगे बदरा
CG Lightning Death: घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। संबंधित अधिकारियों को भी हादसे की सूचना दी गई। महिला की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। बारिश और गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, खेत या पेड़ के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी जाती है। मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थान पर रहना आकाशीय बिजली से होने वाले हादसों से बचाव का सबसे महत्वपूर्ण उपाय है।




