असम समेत तीन राज्यों में मतदान कल, EVM में कैद होगा उम्मीदवारों का भविष्य, किए गए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Assembly Election 2026: देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव के तहत कल मतदान कराया जाएगा। असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे। असम की 126, केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 सीटों पर वोटिंग कराई जाएगी। जिसमें करोड़ों मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।
Read More: बिलासपुर पहुंचा सचिन तेंदुलकर का परिवार, ग्रामीणों के साथ बिताया समय, स्वास्थ्य सेवाओं का किया निरीक्षण, देखें खूबसूरत तस्वीरें
बता दें कि, इन राज्यों में चुनाव प्रचार समाप्त हो चुका है और अब फैसला मतदाताओं के हाथ में है। मतदान के दिन स्कूल, कॉलेज और कई सरकारी संस्थानों में अवकाश भी घोषित किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग मतदान कर सकें। चुनाव आयोग ने मतदान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए विशेष निगरानी और सुरक्षा बलों की तैनाती की है। वहीं, इन राज्यों में मतगणना 4 मई को होगी, जिसके बाद नई सरकारों का गठन तय होगा।
Read More: छत्तीसगढ़ में पहली बार सर्कस के जानवरों की जब्ती, पेटा और वाटिका एनिमल सैंक्चुअरी ने किया 5 कुत्तों रेस्क्यू
Assembly Election 2026: चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, नामांकन प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया था। असम में 1,388 नामांकन दाखिल हुए थे, जिनमें 817 उम्मीदवार थे। केरल में 2,117 नामांकन के साथ 1,252 उम्मीदवार और पुडुचेरी में 514 नामांकन के साथ 442 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। कुल मिलाकर 4,019 नामांकन दाखिल हुए, जिनमें 2,511 उम्मीदवार शामिल थे। हालांकि, स्क्रूटनी और नाम वापसी के बाद अंतिम उम्मीदवारों की संख्या घटकर लगभग 1,900 से ज्यादा रह गई है।




