महिला पुलिस हुई ब्लैकमेलिंग का शिकार, शादी डॉट कॉम से शुरू हुई बात पहुंची दुष्कर्म के प्रयास तक, जानें मामला
हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर से एक बड़ा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शादी डॉट कॉम के जरिये हुई एक ऑनलाइन मुलाकात ने लेडी कॉन्स्टेबल के लिए गंभीर मुश्किलें खड़ी कर दी। जानकारी के मुताबिक, महिला कॉन्स्टेबल की पहचान एक युवक से matrimonial साइट पर हुई थी। युवक ने खुद को दिल्ली का डॉक्टर बताकर भरोसा जीता और लगातार फोन पर संपर्क बनाए रखा।धीरे-धीरे बातचीत नज़दीकियों में बदली और इसी भरोसे का फायदा उठाते हुए आरोपी रायपुर पहुंचा।
आरोपी ने यहां महिला कॉन्स्टेबल के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने उसकी फोटो एडिट कर अश्लील तस्वीरों में बदलने और वायरल करने की धमकी दी। इसी धमकी के जरिये आरोपी ने पीड़िता से 4 लाख रुपये की जबरन वसूली भी कर ली।पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए पुरानी बस्ती थाना में शिकायत दर्ज कराई।
Raipur News: पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 308, 318, 351, 62 और 64 के तहत अपराध दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और जांच तेज कर दी गई है।यह घटना ऑनलाइन ठगी और साइबर ब्लैकमेलिंग के बढ़ते मामलों पर एक गंभीर संकेत है।




