Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़युथ अड्डा

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों और छात्रों के कोरोना संक्रमित होने पर बोले स्वास्थ्य मंत्री ने यह अपील की

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के केस लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। इस बीच स्कूल खुलने के बाद छात्र और शिक्षकों के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए स्कूल खोलने का रिस्क लेना पड़ा। प्रदेश में कोरोना का संक्रमण कम हुआ, तो बच्चों के भविष्य को लेकर फैसला लिया गया।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि कोरोना के सक्रमण को कम होता देख स्कूल खोलने का आदेश दिया गया था, क्योंकि बच्चों के भविष्य का सवाल है, दांव पर नहीं लगाया जा सकता है। प्रैक्टिकल घर में करना संभव नहीं है. इसलिए 10वीं-12वीं का बहुत जरूरी था और 9वीं-11वीं का वैकल्पिक रखा गया है।

मंत्री सिंहदेव ने अपील करते हुए कहा कि जहां तक संभव हो बच्चों का कोरोना टेस्ट कराकर स्कूल भेजे। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए तीन ही रणनीति है। मास्क लगाएं, हाथों को सैनिटाइज करे और सोशल डिस्टेंस का पालन करें।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close