Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़बड़ी खबरबालोदहादसा

बालोद में भीषण सड़क हादसा : खड़ी ट्रक से टकराई बस, 1 की मौत, 8 घायल

 

बालोद : जिले में सोमवार तड़के सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे-30 पर जगदलपुर से रायपुर आ रही महेंद्रा ट्रेवल्स की यात्री बस खड़ी ट्रक से टकरा गई। यह भीषण टक्कर बालोद जिले के पुरूर थाना क्षेत्र में स्थित आरा पेट्रोल पंप के पास हुई।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महेंद्रा ट्रेवल्स की बस (सीजी 04 पीडब्ल्यू 5480) यात्रियों को लेकर जगदलपुर से रायपुर जा रही थी। घटना सुबह लगभग 4 बजे की है, जब अधिकतर यात्री नींद में थे। इसी दौरान बस सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और बस में चीख-पुकार मच गई।

 

इस हादसे में एक यात्री रामप्रसाद मरकाम (23 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 अन्य यात्री घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को धमतरी जिला अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close