Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़बिलासपुर

CG में ऑनलाइन लूडो सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, चार युवक गिरफ्तार, ससुराल को बनाया था सट्टे का अड्डा

बिलासपुर: ऑनलाइन लूडो के नाम पर सट्टा चला रहे एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एसीसीयू और सरकंडा पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। हैरानी की बात यह है कि मुख्य आरोपी राहुल छाबड़ा ने अपने ससुराल को ही सट्टे का अड्डा बना रखा था और वहां से पूरे नेटवर्क को संचालित कर रहा था।

ऑनलाइन मार्केटिंग का झांसा देकर कब्जा जमाया

राहुल ने अपने ससुरालवालों को यह कहकर गुमराह किया कि वह ऑनलाइन मार्केटिंग का काम करता है और घर की पहली मंजिल पर काम के लिए जगह चाहिए। ससुराल के भूतल पर रह रहे परिजन उसकी असली गतिविधियों से अनजान थे। इसी बीच वह वहां से ‘श्याम लूडो किंग’ नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर लोगों को सट्टे में शामिल कर रहा था।

READ MORE : रावतपुरा मेडिकल कॉलेज मान्यता घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, 35 नामजद आरोपी, जीरो ईयर घोषित होने की आशंका

पुलिस ने 20 लाख रुपये का हिसाब जब्त किया

स्वर्णिम एरा कॉलोनी के मकान नंबर 152 में छापेमारी के दौरान पुलिस को पांच मोबाइल, एक लैपटॉप और लगभग 20 लाख रुपये के सट्टा लेनदेन का रिकॉर्ड मिला। गिरफ्तार आरोपी हैं –

  • राहुल छाबड़ा (25), निवासी सिंधी मोहल्ला, शहडोल

  • सुमित चांदवानी (19), निवासी शहडोल

  • ओम प्रकाश नागवानी (20), निवासी सुभाष नगर, सागर

  • मोहित बर्मन (25), निवासी उमरिया

READ MORE : अंबिकापुर में सड़कों पर मौत का खेल: वायरल स्टंट वीडियो पर सरगुजा पुलिस की सख्ती शुरू

महिला के बैंक खाते का इस्तेमाल

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने सट्टे के लेनदेन के लिए एक महिला के नाम पर बैंक खाता खुलवाया था और पूरे फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन उसी खाते के जरिए किए जा रहे थे। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

आरोपियों को जेल भेजा गया

सरकंडा सीएसपी सिद्धार्थ बघेल के अनुसार, सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस ऑनलाइन सट्टा रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close