[t4b-ticker]
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़बिलासपुर

CG NEWS : पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला टीचर ने की आत्महत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर। महिला टीचर की आत्महत्या मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला टीचर ने दो साल पहले एक युवक से इंटरकास्ट लव मैरिज की थी। आरोप है कि बेरोजगार पति पैसे की डिमांड को लेकर मारपीट करता था। इसी से परेशान होकर उसने थिनर डालकर आत्मदाह कर लिया। घटना के एक माह बाद सकरी थाना पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।

उसलापुर निवासी सरिता तिवारी सरकारी शिक्षिका की पोस्टिंग बहतराई में थी। कुछ साल पहले मुंगेली के संबलपुरी निवासी विकास मसीह से उसकी दोस्ती हुई थी। विकास ने शादी का प्रस्ताव रखा, तो सरिता भी तैयार हो गई। सरिता तिवारी ने साल 2020 में विकास मसीह से इंटरकास्ट लव मैरिज की थी। उन्होंने आर्य समाज मंदिर में शादी रचाई थी। कुछ दिनों बाद ही विकास उसके साथ मारपीट कर प्रताड़ित करने लगा।

10 दिसंबर 2023 की रात सरिता ने अपने ऊपर थिनर डालकर आग लगा ली थी। जिससे वो बुरी तरह झुलस गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां करीब 10 दिन तक वह जिंदगी और मौत से जूझती रही। आखिरकार, 20 दिसंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस दौरान पुलिस ने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष उसका बयान लिया था। जिसमें उसने अपने पति की प्रताड़ना की जानकारी दी थी। इसी आधार पर पुलिस ने जांच के बाद आरोपी विकास मसीह के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close