[t4b-ticker]
Advertisement
गुजरातट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Manjalpur By-Election 2026 Result: मांजलपुर उपचुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत, सतीश पटेल ने 30,630 वोटों के साथ लहराया परचम

गुजरात। Manjalpur By-Election 2026 Result: गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर अपना मजबूत जनाधार साबित किया है। भाजपा प्रत्याशी सतीश पटेल ने कांग्रेस उम्मीदवार भीखाभाई रबारी को 30,630 मतों के बड़े अंतर से पराजित कर सीट पर पार्टी का कब्जा बरकरार रखा। इस जीत को राज्य की राजनीति में भाजपा के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। मांजलपुर सीट पर भाजपा की यह जीत इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि यह उपचुनाव पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री योगेश पटेल के निधन के बाद कराया गया था। ऐसे में पार्टी के सामने सीट बचाए रखने की चुनौती थी, जिसे उसने बड़ी बढ़त के साथ पूरा कर लिया।

Supreme Court: ‘देश की हर सड़क पर पैदल यात्रियों के लिए तय हो अतिक्रमण-मुक्त जगह’, सुप्रीम कोर्ट का केंद्र सरकार को बड़ा आदेश

योगेश पटेल के निधन के बाद हुआ था उपचुनाव

मांजलपुर विधानसभा सीट पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा विधायक योगेश पटेल के निधन के कारण रिक्त हुई थी। निर्वाचन आयोग ने इस सीट पर 30 जुलाई को मतदान कराया था। चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ और किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। हालांकि, इस बार मतदान प्रतिशत अपेक्षाकृत कम रहा। उपचुनाव में 37.50 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में इस सीट पर 60.15 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

इतने मतदाता थे मतदान के पात्र

चुनाव आयोग के अनुसार, मांजलपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,19,494 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें 1,634 दिव्यांग मतदाता, 85 वर्ष या उससे अधिक आयु के 1,406 वरिष्ठ नागरिक तथा 12 शतायु मतदाता शामिल थे। निर्वाचन आयोग की घर बैठे मतदान सुविधा का भी कई मतदाताओं ने लाभ उठाया। मतदान दिवस से पहले 107 मतदाताओं ने इस सुविधा के माध्यम से वोट डाला, जिनमें 90 वरिष्ठ नागरिक शामिल थे।

By Poll Election Result 2026: तीन राज्यों के उपचुनावों नतीजे आज, रुझानों ने बढ़ाई सियासी हलचल, नतीजों का इंतजार

भाजपा ने कायम रखा अपना गढ़

उपचुनाव के नतीजों ने एक बार फिर साबित किया कि मांजलपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की पकड़ मजबूत बनी हुई है। सतीश पटेल की बड़ी जीत ने पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बना दिया, जबकि कांग्रेस को इस सीट पर अपेक्षित समर्थन नहीं मिल सका। परिणाम के बाद भाजपा ने इसे जनता के विश्वास और विकास कार्यों की जीत बताया है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close