Breaking news
Advertisement
गरियाबंदछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

जिले में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, घर व गाड़ियों में लगाई आग, 3 आरोपी गिरफ्तार, जानें वजह

गरियाबंद। Gariyaband Violence: फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के दुतकैया गांव में दो समुदायों के बीच विवाद ने कल देर शाम हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक समुदाय के कुछ घरों और वाहनों में आगजनी की गई। जानकारी के अनुसार, यह विवाद करीब एक साल पहले शिव मंदिर में हुई तोड़फोड़ की घटना से जुड़ा हुआ है। मंदिर में मूर्ति तोड़ने के आरोप में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी, जो जमानत पर छूटने के बाद गांव में गवाहों को कथित तौर पर परेशान कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि, कल सुबह 4 से 6 युवकों पर पत्थर और रॉड से हमला किया गया, जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थिति बिगड़ने पर कई घरों में आग लगा दी गई। घटना के समय घरों में मौजूद महिलाओं को पुलिस और सुरक्षा बल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे रहे।

हिंसा के दौरान पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों के बीच झड़प भी हुई, जिसमें दोनों ओर से लाठीचार्ज किया गया। हालात बिगड़ते देख भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस पर पथराव की भी सूचना है। स्थिति को संभालने के लिए आईजी और एसपी स्वयं मौके पर मौजूद रहे।

Gariyaband Violence: दोनों पक्षों में चाकूबाजी की घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। मारपीट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कई घंटों की मशक्कत के बाद देर रात पुलिस और सुरक्षा बलों ने हालात पर काबू पाया। फिलहाल गांव में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुटा है और अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close