big breakingछत्तीसगढ़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुरहादसा
जंगल सफारी में बाघिन की मौत पर सियासी घमासान,नेताप्रतिपक्ष ने सरकार पर उठाये सवाल

रायपुर/प्रविंस मनहर – जंगल सफारी में बाघिन की मौत के बाद अब इस घटना में पर राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। विपक्ष ने इस मौत को वन विभाग की लापरवाही करार देते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विधानसभा नेताप्रतिपक्ष डॉ.चरण दास महंत ने इस घटना को लेकर राजयपाल को पत्र लिखा हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में वन्यजीवों की लगातार हो रही मौतें सरकार के कुशासन और कुप्रबंधन का नतीजा हैं। बता दे की रायपुर के जंगल सफारी में रह रही एक बाघिन की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे इलाज के लिए वनतारा रिसर्च इंस्टिट्यूट ले जाया गया था। लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
Advertisement




