चुनावपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़
Gujarat Election Results : शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बढ़ाई बहुमत, AAP का बुरा हाल

गुजरात। गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजों के लिए गुरूवार को वोटों की गिनती जारी है। बता दें मतदान के पहले चरण में 60.20 लोगों ने वोट डाला था, जबकि पांच दिसंबर को हुए दूसरे चरण में 64.39 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
शुरुआती रुझानों में भाजपा अब 138 सीटों पर आगे चल रही है यानी बहुमत से कहीं आगे निकल गई है। जबकि कांग्रेस 30 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं AAP छह सीटों पर आगे चल रही है।
Advertisement




