[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशदेश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

BIG BREAKING:PM मोदी बोले-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली के लिए सरकार प्रतिबद्ध,नया कानून संसद से पारित

प्रविंस मनहर/नई दिल्ली – लोक परीक्षा (संशोधन) विधेयक को संसद के दोनों सदनों से मंजूरी मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के नाम वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि सरकार देश में भरोसेमंद,पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रही है और इस दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस कानून को तैयार करते समय राज्यों से प्राप्त सुझावों को भी शामिल किया गया। उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से केंद्र और लगभग सभी राज्य सरकारें पेपर लीक जैसी गंभीर समस्या का सामना कर रही हैं, जिससे लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित होता है।

पीएम मोदी ने कहा कि पेपर माफिया,प्रश्नपत्र लीक करने वाले गिरोह और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए एक सख्त कानून की आवश्यकता थी,जिसे ध्यान में रखते हुए सरकार यह विधेयक संसद में लेकर आई। उन्होंने आगे कहा कि देश से किए गए वादे के अनुरूप संसद के दोनों सदनों में इस विधेयक पर विस्तृत चर्चा हुई और सांसदों ने अपनी राय रखी। इसके बाद दोनों सदनों ने कड़े प्रावधानों वाले लोक परीक्षा (संशोधन) विधेयक को पारित कर दिया। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि नए कानून के लागू होने से परीक्षा प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनेगी तथा पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close