छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे रायपुर जेल, पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से करेंगे मुलाकात
रायपुर। Raipur News: बीते शनिवार को छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को जेल से रिहा कर दिया गया। लेकिन इसी केस में पूर्व मंत्री कवासी लखमा अभी भी जेल में ही हैं। जिले लेकर भूपेश बघेल आज रायपुर जेल पहुंचे।
बता दें कि, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात करेंगे। इस दौरान उनके साथ बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडे औरपूर्व विधायक महेश्वर पैकरा मौजूद है। मालूम हो की कवासी लखमा ने विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होने के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी थी।
Raipur News: वहीं इस मामले को लेकर भाजपा विधायक सुनील सोनी ने इस पर तंज कसते हुए कहा था कि, जनता के पैसों के गबन का आरोप झेल रहे व्यक्ति को जनता की आवाज उठाने का हक नहीं है।
Advertisement




