[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरबिलासपुरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

डिप्टी सीएम अरुण साव ने की बिलासपुर ट्रेन हादसे के घायल यात्रियों से मुलाकात, परिजनों से भी मिलकर ढांढस बंधाया

रायपुर। Bilaspur Train Accident: बिलासपुर ट्रेन हादसे पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से फोन पर बात कर बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं और लगातार बचाव दल के अधिकारियों से संपर्क में हैं। अरुण साव ने एलाइट हॉस्पिटल में घायल यात्रियों से मुलाकात की और उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि जल्द ही स्थिति स्पष्ट होगी ।

बता दें कि, कल यानी 4 नंवबर को बिलासपुर जयराम नगर स्टेशन के पास लोकल ट्रेन और मालगाड़ी आमने-सामने भिड़ गई और ट्रेन के डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए। इस दौरान आसपास अफरा-तफरी मच गई। जिससे की इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई,जबकि कई लोग घायल हो गए थे। वहीं इस हादसे को लेकर साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने जाँच और मदद की घोषणा की है। रेलवे ने मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख, गंभीर घायलों को ₹5 लाख और सामान्य घायलों को ₹1 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की थी।

 Bilaspur Train Accident: हादसे पर सीएम साय ने भी दुख जताते हुए कहा था कि, बिलासपुर के पास ट्रेन दुर्घटना का समाचार अत्यंत दु:खद है। बिलासपुर जिला कलेक्टर से जानकारी लेकर उन्हें हरसंभव सहायता और राहत कार्य संबंधित निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ है। रेलवे और प्रशासन की टीमें तुरंत राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई हैं। घायलों के उपचार के लिए सभी आवश्यक संसाधन और चिकित्सा सहायता सुनिश्चित की जा रही है। राज्य सरकार पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ स्थिति पर नजर रख रही है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close