
बिलासपुर| एक फौजी हमेशा बुलंद इरादों के साथ देश की सेवा करते हुए ही नज़र आता है. आज हम आपको बिलासपुर में रहने वाले सीआरपीएफ के ऐसे जवान के बारे में बताने जा रहे है, जिसने देश के दुश्मनों के खिलाफ बंदूक उठाने के बजाये खुद को गोली मार ली है। और हैरान करने वाली ये है की इस घटना के कुछ मिनट बाद ही जवान की पत्नी ने भी फांसी लगाकर जान दे दी है। घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र की है। मृतक जवान गढ़चिरौली में पदस्थ था।
मिली जानकारी के मुताबक, कुकुदर्रीकेरा निवासी चंद्रभूषण जगत 25 वर्ष गढ़चिरौली में सीआरपीएफ 113 बटालियन में आरक्षक के पद पर पदस्थ था। उसकी कुछ महीने पहले ही सरकंडा के लोधिपारा निवासी यामिनी जगत के साथ शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद जवान अपनी छुट्टी खत्म कर वापस गढ़चिरौली डियूटी पर आ गया था।
आपको बता दें, गुरूवार को जवान ने सुबह अपनी पत्नी को फोन लगाया था। इसके बाद बात करते हुए अपनी रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर बिलासपुर में रह रही उसकी पत्नी ने भी फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के दौरान महिला के सास ससुर खेत गए हुए थे।
इधर मृत जवान के शव को सीआरपीएफ के जवानों ने उसके पैतृक गांव कुकुदर्रीकेरा पहुंचे। यहां पर पति और पत्नी दोनों के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
फिलहाल जवान और उसकी पत्नी ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जांच की जा रही है। वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।




