Breaking news
Advertisement
big breakingछत्तीसगढ़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बनेंगे तीन नए मेडिकल कॉलेज,1077 करोड़ की मिली स्वीकृति

रायपुर/प्रविंस मनहर -छत्तीसगढ़ में तीन नए चिकित्सा महाविद्यालयों के निर्माण के लिए स्वीकृति मिल गई हैं बता दे की वित्त मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर चिकित्सा शिक्षा विभाग को 1077 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। राज्य सरकार ने जांजगीर-चांपा, कबीरधाम और मनेन्द्रगढ़ में नए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना हेतु बड़ी घोषणा की है। चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार जांजगीर-चांपा मेडिकल कालेज के लिए 357.25 करोड़ रूपए, कबीरधाम मेडिकल कालेज के लिए 357.25 करोड़ रूपए और मनेंद्रगढ़ मेडिकल कालेज के लिए 362.57 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। यह स्वीकृति मेडिकल कॉलेजों के निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए प्रदान की गई है। इससे राज्य में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा तथा आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close