Breaking news
Advertisement
देशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्यूरोक्रेट्स

राहुल गांधी को ड्रग एडिक्ट बताने वाले बीजेपी अध्यक्ष कातिल का कर्नाटक पूर्व सीएम ने किया विरोध, कहा- राहुल गाँधी को ..

राहुल एक ड्रग एडिक्ट और ड्रग पेडलर है : नलीन कातील

हाल ही में कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष नलीन कुमार कातील के द्वारा दिए गये एक बयान से सियासत तेजी से गरमाई हुई है. जिसको लेकर अब विवाद बढ़ गया है. नलीन कुमार कातील ने राहुल गांधी को ड्रग एडिक्ट और पेडलर बताया था.

जिसको लेकर अब बीजेपी नेता और कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा ने भी विरोध किया है. उन्होंने कहा कि किसी को भी इतनी अपमानजनक भाषा नहीं बोलनी चाहिए. विजयपुरा जिले में उप चुनावी कैंपेन के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए येदियुरप्पा ने कहा कि राहुल गांधी को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के बयान कि मैं निंदा करता हूं. उनको ऐसा कहना ठीक नहीं है किसी को भी इतनी अपमानजनक भाषा नहीं बोली चाहिए..

गौरतलब है कि इससे पहले मंगलवार को कातिल ने बीजेपी कार्यकर्ताओं की एक सभा में कहा था कि..

राहुल गांधी कहते हैं कि वे कांग्रेस अध्यक्ष बनेंगे. मुझे बताइए राहुल कहां है? राहुल एक ड्रग एडिक्ट और ड्रग पेडलर है.. मैं यह नहीं कह रहा, यह न्यूज़ रिपोर्ट में आया था. यह कांग्रेस पार्टी चलाने में अक्षम है. जो लोग एक पार्टी नहीं चला सकते हैं. इस देश को कैसे चलाएंगे.

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close