Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़हादसा

CG NEWS : करंट की चपेट में आने से बस ड्राइवर की मौत, बोर में नहाने के दौरान हुआ हादसा

जांजगीर-चांपा। हसौद थाना क्षेत्र में कंरट लगने से एक बस ड्राइवर की मौत हो गई। बस ड्राइवर शासकीय बोर में नहाने के लिए गया था और इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया। आसपास के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद मर्ग कायम कर लिया। परिजनों को खबर दे दी गई है। उनके आने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार, बाराद्वार निवासी दिलीप गुप्ता जय श्री श्याम बस सर्विस में ड्राइवर का काम करता था। यह बस रात में हसौद में खड़ी होती थी और वहां से जैजैपुर, बाराद्वार, चांपा, जांजगीर से यात्रियों को लेकर चलती है। आज सुबह सवारी लेने के लिए निकलने से पहले ड्राइवर दिलीप नहाने के लिए हसौद के गोड़धोआ तालाब के किनारे स्थित शासकीय बोर में नहाने के लिए गया। उसने जैसे ही बोर का बटन ऑन किया, वह करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close