सुशांत शुक्ला ने क्यों कहा मंत्री झूठ बोल रहे? गलत जानकारी दे रहे हैं
रायपुर। CG Vidhansabha Winter Session day 3: विधानसभा के तीसरे दिन की कार्यवाही में भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला ने खाद्य विभाग से मुद्दा उठाया। जिसमें उन्होंने कहा कि, बिलासपुर जिला में 2023 नवंबर से 2025 तक कितने APL राशन कार्ड धारी को परिवर्तित कर BPL राशन कार्ड जारी किया गया? एपीएल राशन कार्ड से बीपीएल परिवर्तित करने की हितग्राहियों की सहमति ली गई ? इस गड़बड़ी की शिकायत हुई तो कार्यवाही क्या की गई??
2024 में FIR कराया गया, APL को BPL में परिवर्तित कराया गया तो वो FIR क्या जिला प्रशासन ने गलत कराया है या मंत्री को गलत जानकारी दे रहे हैं? जिसके जवाब में मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि, समिति के द्वारा जाँच किया गया है, हितग्राही को बिना जानकारी के BPL परिवर्तित किया गया। इसके सम्बन्ध में दस्तावेज पर कहाँ किया, जिसमें निगम बिलासपुर के जोन कमिश्नर के अनुशंसा पर बनाया गया था।
CG Vidhansabha Winter Session day 3: वहीं मंत्री दयाल दास बघेल के जवाब से पर विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि, मंत्री गलत जानकारी दें रहे है, FIR हो चूका है। पूरे मामले में भ्रष्टाचार को संरक्षण दिया जा रहा है। जिस पर तंज कसते हुए अजय चंद्राकर ने कहा कि, प्रदेश में राशन कार्ड को लेकर SIR की जरूरत है।




